PM Kisan 20th Kist List 2025: PM Kisan Yojana के तहत पंजीकृत किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार बहुत जल्द ₹2000 की अगली किस्त किसानों के खाते में भेजने वाली है। अगर आपने अभी तक अपना नाम PM Kisan 20th Kist List 2025 में नहीं चेक किया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत हर साल किसानों को तीन बार ₹2000 की सहायता राशि दी जाती है। अभी तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। पिछली किस्त फरवरी 2025 में भेजी गई थी और अब 4 महीने बीत चुके हैं।
PM Kisan 20th Kist List 2025 से कौन किसान रह जाएगा बाहर?
PM Kisan 20th Kist List में सिर्फ उन्हीं किसानों का नाम होगा, जिन्होंने ये जरूरी काम पूरे कर लिए हैं:
-
ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना चाहिए।
-
भूमि सत्यापन (Land Verification) हो चुका हो।
-
किसान के नाम पर जमीन रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
-
बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
-
परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
अगर आपने ऊपर दिए काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपका नाम लिस्ट में नहीं आएगा और ₹2000 की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जुलाई 2025 के आखिरी सप्ताह तक भेजी जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक अधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। जैसे ही तिथि घोषित होगी, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें – सभी किसानों को इस दिन मिलेगी 20वीं किस्त के 2000 रूपये, किस्त पाने के लिए करें ये जरूरी काम
PM Kisan 20th Kist List 2025 में नाम कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan Beneficiary List 2025 में है या नहीं, तो नीचे दिए गए साधारण स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Farmer Corner” सेक्शन में क्लिक करें।
-
अब “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनना होगा।
-
जानकारी भरने के बाद “Get Report” बटन दबाएं।
-
अब आपके गांव की पूरी लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी।
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप निश्चिंत रहें, ₹2000 की किस्त जल्द ही आपके खाते में आ जाएगी।
अगर नाम नहीं है, तो तुरंत:
-
ई-केवाईसी कराएं।
-
भू-सत्यापन पूरा करें।
-
अपने नजदीकी CSC केंद्र या कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
📢 जरूरी सूचना: अगर आप चाहते हैं कि अगली PM Kisan 20th Installment आपको भी मिले, तो अभी e-KYC और Land Verification जरूर कराएं। लिस्ट में नाम आना अनिवार्य है, तभी ₹2000 की राशि खाते में आएगी।
PM Kisan Yojana e-KYC: 20वीं किस्त के ₹2000 पाने के लिए जरूरी है e-KYC, ऐसे करें अपडेट