PM Kisan 20th Installment Status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी योजना है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को साल में तीन बार ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि देती है। यानी हर साल कुल ₹6000 की राशि उनके खाते में डाली जाती है।
लेकिन अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको PM Kisan 20th Installment मिलेगी या नहीं, तो आप आसानी से अपना पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप यह जान सकते हैं कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं।
PM Kisan 20वीं किस्त कब आएगी?
PM Kisan 20th Installment का इंतजार किसानों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि सरकार ने अभी तक 20वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त जुलाई 2025 के अंत या अगस्त 2025 की शुरुआत में किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ी खबर हो सकती है।
सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों को ₹2000 देती है। अगर पिछली किस्त फरवरी 2025 में दी गई थी, तो अब 20वीं किस्त जुलाई या अगस्त में मिलने की उम्मीद है। इस बार करीब 9 करोड़ किसानों को यह राशि मिलेगी।
इसे भी पढ़ें – सभी किसानों को इस दिन मिलेगी 20वीं किस्त के 2000 रूपये, किस्त पाने के लिए करें ये जरूरी काम
PM Kisan 20th Installment के लिए पात्रता
अगर आप भी PM Kisan Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको निचे बताई गई जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
-
किसान के पास अपनी खेती की जमीन होनी चाहिए।
-
किसान का नाम योजना की लाभार्थी सूची में होना चाहिए।
-
e-KYC (Electronic KYC) पूरी होनी चाहिए। आप इसे OTP के जरिए मोबाइल पर या CSC सेंटर पर जाकर कर सकते हैं।
-
बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
-
किसान की जमीन का विवरण सही तरीके से पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद, आप इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। ध्यान रखें कि सरकारी कर्मचारी और आयकरदाता इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
PM Kisan 20th Installment Status कैसे चेक करें?
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपको PM Kisan 20th Installment मिलेगी या नहीं, तो यह जानने के लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स ंनीचे बताए गए है उनको फॉलो करें-
-
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं।
-
Farmers Corner नाम का एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
-
उसके बाद आपको “Know Your Status” पर क्लिक करना है।
-
इसके बाद अपना PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें।
-
अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं जानते, तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करके आधार नंबर या मोबाइल नंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे डालकर सबमिट करें।
-
आपके सामने स्क्रीन पर आपके नाम, पता, बैंक डिटेल्स और स्टेटस की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
इसी तरह, आप आसानी से चेक सकते हैं कि आपको PM Kisan 20th Installment मिलेगी या नहीं।