Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे काम करके हर महीने ₹5000 से ₹7000 तक की कमाई करना संभव है। Bima Sakhi Yojana 2025 के तहत महिलाएं LIC Agent from Home बन सकती हैं। ये योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की तरफ से शुरू की गई है, जिसका मकसद है महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना।
इस योजना में महिलाएं घर पर रहते हुए बीमा पॉलिसी बेचने का काम कर सकती हैं और इसके बदले में उन्हें हर महीने तय आमदनी के साथ-साथ बोनस भी मिलता है। इस लेख में हम आपको बिमा सखी योजना से जुडी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।
Bima Sakhi Yojana 2025
Bima Sakhi Yojana 2025 एक ऐसी योजना है जो खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है, जो घर से बाहर काम पर नहीं जा सकतीं, लेकिन कुछ करना चाहती हैं। इसमें महिलाएं LIC की एजेंट बनती हैं और अपने मोहल्ले, गांव या शहर में लोगों को बीमा की जानकारी देती हैं, पॉलिसी बेचती हैं और उनको समय-समय पर सेवा देती हैं।
इस काम के लिए LIC महिलाओं को ट्रेनिंग देती है ताकि वह अच्छे से काम कर सकें। शुरुआत में काम सीखने के दौरान भी ₹5000 से ₹7000 प्रति माह की इनकम दी जाती है। अगर प्रदर्शन अच्छा हो तो साल में ₹48000 तक का बोनस भी मिल सकता है।
✔️ कोई भारी खर्च नहीं है
✔️ घर बैठे काम
✔️ LIC की पूरी गारंटी और ट्रेनिंग
✔️ महिलाओं के लिए एक स्थायी कमाई का जरिया
इसे भी पढ़ें – अब ₹12000 मिलेंगे घर में शौचालय बनवाने के लिए, आज ही भरें Free Sauchalay Yojana Form
Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज
अगर कोई महिला इस योजना से जुड़ना चाहती है तो उसे कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
पात्रता (Eligibility)
-
महिला की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए
-
कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है
-
शहरी और ग्रामीण – दोनों जगह की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं
-
अगर महिला को बातचीत करने की समझ और सीखने की इच्छा है, तो यह योजना उसके लिए बढ़िया है
जरूरी दस्तावेज (Documents)
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
बैंक पासबुक
-
10वीं की मार्कशीट
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bima Sakhi Yojana 2025 Online Apply कैसे करें?
-
सबसे पहले जाएं LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर – https://licindia.in
-
वहां आपको Bima Sakhi Yojana 2025 से जुड़ा लिंक मिलेगा
-
उस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म खोलें
-
अपनी सारी जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
-
फॉर्म सबमिट करें, फिर आपके मोबाइल/ईमेल पर कन्फर्मेशन आएगा
-
कुछ समय बाद LIC की टीम आपसे संपर्क करेगी और ट्रेनिंग की जानकारी देगी
👉 खास बात यह है कि ये योजना पूरी तरह सुरक्षित है, इसमें कोई धोखा नहीं है क्योंकि यह सीधे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा चलाई जा रही है।
Free Mobile Yojana 2025: राजस्थान की 90 लाख महिलाओं को मिलेगा फ्री स्मार्टफोन, जानें पूरी प्रक्रिया!