Lado Lakshmi Yojana 2025: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक नई योजना Lado Lakshmi Yojana 2025 की घोषणा की है। इस योजना के तहत हर जरूरतमंद महिला को ₹2100 हर महीने सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
इस योजना की जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह योजना जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग में पास की जाएगी और इसके बाद इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। इस लेख में हम आपको लाडो लक्ष्मी योजना 2025 से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से देंगें।
Lado Lakshmi Yojana 2025
-
हर महीने ₹2100 की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में मिलेगी।
-
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा।
-
सरकार एक official online portal लॉन्च करेगी, जहां से महिलाएं Online Apply कर सकेंगी।
-
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
इसे भी पढ़ें – अब हर महिला बन सकती है LIC एजेंट, घर बैठे पाएं ₹7000 हर महीने
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी पात्रता और दस्तावेज
Lado Lakshmi Yojana 2025 का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें और दस्तावेज होना जरूरी है, जैसे:
✔️ पात्रता (Eligibility)
-
महिला का नाम BPL कार्ड में होना जरूरी है।
-
महिला की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
-
परिवार की सालाना आमदनी ₹1.80 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
-
महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है और DBT चालू होना चाहिए।
-
परिवार का कोई पहचान प्रमाण पत्र जैसे Family ID जरूरी है।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
-
आधार कार्ड
-
बीपीएल कार्ड
-
बैंक पासबुक की कॉपी
-
परिवार की पहचान ID
-
मोबाइल नंबर
-
आय प्रमाण पत्र
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
सरकार जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च करने जा रही है, जहां से महिलाएं खुद घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। Online Registration करने के लिए महिलाओं को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
-
ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर Online Form भरें।
-
नाम, पता, उम्र, आय की जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
-
बैंक खाता और आधार लिंकिंग की जांच पोर्टल पर ही की जाएगी।
-
सारी जरुरी जानकारी भरने के बाद Submit वाले बटन पर क्लिक करें।
लाडो लक्ष्मी योजना के लॉन्च होते ही करीब 50 लाख महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिलने वाला है।
अब पक्का घर बनाने के लिए मिलेगा ₹1.20 लाख, यहाँ से करें आवेदन PMAY 2.0 Online Apply