रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा ऐलान, 52 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिलेंगे ₹7500

रक्षाबंधन के खास मौके पर Jharkhand Government ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ी राहत और तोहफा देने का ऐलान किया है। Maiya Samman Yojana के तहत राज्य की 52 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में ₹7500 सीधे भेजे जाएंगे। सरकार की ओर से यह राशी 11वीं, 12वीं और 13वीं किस्त के रूप में एक साथ दी जा रही है।

इस योजना का मकसद राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जो गरीबी और जरूरतमंदी के बीच अपने घर का खर्च चलाती हैं। इससे पहले सरकार द्वारा 10 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब रक्षाबंधन के पहले यह तीन किस्तों की संयुक्त राशी ₹7500 के रूप में दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

किन महिलाओं को मिलेगा ₹7500 का फायदा?

इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिलेगा। केवल वही महिलाएं इस योजना की पात्र हैं जो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करती हैं:

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

  • महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।

  • महिला का नाम पहले से Maiya Samman Yojana में दर्ज होना चाहिए।

  • महिला का बैंक खाता सिर्फ उसी के नाम पर होना चाहिए।

  • बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) से जुड़ा होना जरूरी है।

  • महिला का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका होना चाहिए।

  • परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

  • महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।

  • महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

अगर महिला इन सभी शर्तों को पूरा करती है, तो उसके खाते में ₹7500 आने की पूरी संभावना है।

इसे भी पढ़ें – महिलाओं को मिलेंगे ₹15,000 और फ्री सिलाई मशीन, अभी करें आवेदन!


₹7500 की राशी पाने के लिए करना होगा ये 2 आसान काम

अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं और अब तक पैसे नहीं मिले हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि जिन महिलाओं ने ये दो जरूरी काम कर लिए हैं, उन्हें पैसे मिलेंगे:

  1. भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा होना चाहिए। अगर आपने अब तक अपने दस्तावेज पंचायत या सेवा केंद्र में जमा नहीं किए हैं, तो तुरंत कराएं।

  2. बैंक खाता DBT से लिंक होना चाहिए। अगर आपका खाता आधार से जुड़ा नहीं है या DBT चालू नहीं है, तो राशी अटक सकती है

सरकार ने यह भी बताया है कि बहुत सारी महिलाओं को दस्तावेज अधूरे होने या खाता लिंक न होने के कारण पिछली किस्तों में परेशानी हुई थी। इसलिए इस बार की राशी रुकने से बचाने के लिए इन दोनों बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


जरूरी जानकारी: यह ₹7500 की राशी रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होने की संभावना है। यह पैसा महिलाएं अपने घर, बच्चों और त्योहार की तैयारियों में इस्तेमाल कर सकती हैं। सरकार की यह योजना खास तौर पर उन्हीं के लिए है जिनकी वास्तव में आर्थिक स्थिति कमजोर है।

महिलाओं को घर बैठे मिलेगा काम, हर महीने ₹15000 तक कमाई का मौका | Mahila Work From Home Yojana 2025

Leave a Comment