PM Awas Yojana Beneficiary List: PM Awas Yojana List 2025 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 20 जुलाई 2025 को पीएम आवास योजना की नई लाभार्थी सूची (Beneficiary List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में केवल उन्हीं लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पहले आवेदन किया था और जिनकी जानकारी सरकार ने सही प्राप्त की है।
पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को एक पक्का घर मिले। इस बार सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख और शहरी इलाकों के लिए ₹2.50 लाख तक की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर दिया है। यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ऑनलाइन डाली जाएगी।
PM Awas Yojana Beneficiary List 2025 में अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आपने पहले से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन किया है, तो अब आप निचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करने अपना नाम PMAY List 2025 में देख सकते हैं-
-
सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://pmayg.nic.in/
-
होम पेज पर “Stakeholders” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
-
उसके बाद ड्रॉपडाउन में से “IAY/PMAYG Beneficiary” को चुनें
-
फिर आपके पास दो विकल्प होंगे:
-
रजिस्ट्रेशन नंबर से नाम चेक करें – नंबर भरें और “Submit” पर क्लिक करें
-
Advanced Search – राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत आदि की जानकारी दर्ज करके “Search” पर क्लिक करें
-
-
इसके बाद PM Awas Yojana New List 2025 आपके सामने खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो समझिए कि सरकार जल्द ही आपके खाते में ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता राशि आपके बैंक खाते में भेजेगी।
इसे भी पढ़ें – महिलाओं को घर बैठे मिलेगा काम, हर महीने ₹15000 तक कमाई का मौका
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ? (PMAY Eligibility)
PM Awas Yojana 2025 का लाभ पाने के लिए आपको योजना से जुड़ी जरुरी शर्तों को पूरा करना होगा:
-
आप भारत के नागरिक होने चाहिए
-
आपके परिवार के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए
-
आप EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) या LIG (निम्न आय वर्ग) से आते हों
-
परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए
-
परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
-
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिको की वार्षिक आय ₹3 लाख या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए
-
शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिको की वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए
जरूरी सूचना और लिस्ट कहां देखें?
PM Awas Yojana 2025 List को सरकार ने तीन जगह उपलब्ध करवाया है:
-
ऑफिशियल वेबसाइट: https://pmayg.nic.in
-
स्थानीय पंचायत कार्यालय
-
ब्लॉक ऑफिस पर नोटिस बोर्ड
आप चाहें तो वेबसाइट से लिस्ट चेक करें या फिर अपने पंचायत सचिव से संपर्क करके नाम कन्फर्म कर लें।